राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने न्यूयॉर्क दौरे पर संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजनयिकों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यूनेस्को कुंभलगढ़ और चित्तौड़गढ़ के लिए मजबूती से काम कर रहा है। UN प्रतिनिधियों के साथ सांसद ने वैश्विक विषयों, भारत की बढ़ती भूमिका और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के विषयों पर बात की। बता दें कि अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र के ऑफिस में महिमा कुमारी ने UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश और उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत योजना पटेल से मुलाकात की। धरोहरों के संरक्षण के लिए आभार जताया सांसद ने मेवाड़ की ऐतिहासिक धरोहर चित्तौड़गढ़ और कुंभलगढ़ का उल्लेख करते हुए इनके संरक्षण और वैश्विक पहचान के लिए UNESCO के प्रयासों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मेवाड़ की समृद्ध विरासत को वैश्विक मंच से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने दुनिया में शांति, मानवीय गरिमा और मानवीय संकटों के समाधान में संयुक्त राष्ट्र के साथ WHO, UNICEF और UNESCO की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। 7 दिन के दौरे पर सांसद, चित्तौड़गढ़ एमपी सीपी जोशी भी साथ राजसमंद सांसद 3 अक्टूबर को न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुईं थी। भारत से सांसदों का एक प्रतिनिधि मंडल न्यूयार्क गया है। एक सप्ताह के इस टूर पर चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी भी गए हैं। न्यूयॉर्क जाते वक्त रास्ते में सांसद महिमा कुमारी ने वीडियो बनाकर संदेश दिया। सांसद प्रतिनिधि मंडल संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय न्यूयॉर्क (USA) पहुंचा। इस दौरान UN प्लाजा के पास 1st और 2nd एवेन्यू और 42वीं-43वीं स्ट्रीट पर उन्होंने न्यूयॉर्क शहर में वॉक की। सांसद महिमा कुमारी ने कहा- विश्व कूटनीति और वैश्विक सहयोग के इस ऐतिहासिक केंद्र की यह यात्रा बहुत अच्छी रही। देखिए प्रतिनिधिमंडल की तस्वीरें…