झुंझुनूं की मलसीसर नगर पालिका में चेयरमैन के चुनाव से पहले कांग्रेस पार्षदों की बाड़ाबंदी में पुलिस ने छापेमारी की। मंडावा के फतेहपुर बाइपास रोड स्थित होटल में बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की टीम पहुंची और होटल के एक-एक कमरे को खुलवाकर तलाशी ली। होटल में मौजूद मंडावा विधायक रीटा चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार के दबाव में पुलिस ने होटल में ठहरे कांग्रेस के जीते हुए पार्षदों को उठाने की कोशिश की और इसे जनादेश को दबाने की कोशिश बताया। डीएसपी नरेंद्र सिंह ने किसी राजनीतिक दबाव से इनकार करते हुए कार्रवाई को सर्च वारंट के आधार पर की गई कानूनी कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा- तलाशी के दौरान कोई पार्षद हिरासत में नहीं लिया गया और संतु नाई भी होटल में नहीं मिले। पार्षद को बंधक बनाने की शिकायत पर पहुंची पुलिस झुंझुनूं ग्रामीण डीएसपी नरेंद्र सिंह ने बताया- मलसीसर SDM की ओर से जारी सर्च वारंट जारी किया गया था। वार्ड नंबर 3 के पार्षद संत कुमार के परिजनों ने SDM को शिकायत दी थी कि उनके व्यक्ति को बंधक बनाकर रखा गया है। शिकायत में अलग-अलग जगहों की लोकेशन भी बताई गई थी। इसी आधार पर पुलिस ने होटल में सर्च अभियान चलाया। विधायक रीटा चौधरी ने लगाए राजनीतिक दबाव के आरोप मंडावा विधायक रीटा चौधरी ने राजनीतिक दबाव में पुलिस कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- मंडावा के एक होटल में ठहरे कांग्रेस के जीते हुए पार्षदों को पुलिस के जरिए उठवाने का प्रयास किया गया। भाजपा के पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार ने पुलिस पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाया। पुलिस भाजपा के दबाव में काम कर रही है। विधायक ने इसे जनादेश को दबाने की कोशिश बताते हुए कहा कि मंडावा में लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है। जिस पार्षद की तलाश थी, वह होटल में नहीं मिला पुलिस की कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस पार्षद संत कुमार को बंधक बनाए जाने की शिकायत के आधार पर पुलिस होटल पहुंची थी, वो होटल में नहीं मिले। पुलिस अब शिकायत में बताई गई दूसरी लोकेशन और पूरे मामले की परिस्थितियों की जांच कर रही है। ये खबर भी पढ़ें 1. पूर्व मंत्री के भतीजे को मेयर उम्मीदवार बनाने पर बगावत:विधायक के भाई को पीटा, 4 निगमों में निर्दलीयों की मान-मनोव्वल; 6 जगह भाजपा की निर्विरोध जीत तय 2. मेयर का नाम तय करने में RSS-केंद्रीय मंत्री की चली:अलवर में तीन दावेदारों में से सुमन बनीं मेयर प्रत्याशी; जानें-अजमेर में किरण को क्यों बनाया प्रत्याशी