सवाई माधोपुर में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मानटाउन के संयोजन में 70 वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल (17/19 आयुवर्ग) प्रतियोगिता चल रही है। इसके तहत सोमवार को हुए मैचों में रोमांच देखने को मिला। यहां दशहरा मैदान स्थित दो मैदान में हुए मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वि टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जीतने के लिए भरपूर प्रयास किया। यहां सेमीफाइनल में जयपुर प्रथम, खेल छात्रावास सीकर, जैसलमेर अकादमी एवं श्रीगंगानगर की टीमों ने जगह बनाई है। खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रिंसिपल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मानटाउन चन्द्रशेखर जोशी ने बताया- टूर्नामेंट में सोमवार को खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों के खेल प्रर्दशन की तारीफ की। उन्होंने बताया- खिलाडियों व व्यवस्थाओं में लगे कार्मिकों के प्रतिदिन भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं को भामाशाहों के सहयोग से किया गया। खिलाड़ियों एवं अन्य कार्मिकों के लिए भोजन की व्यवस्था भामाशाह नीतू उपाध्याय की ओर से की गई। सोमवार को दशहरा मैदान में आयोजित मैच से पूर्व वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी विजय सिंह मीणा, प्रतियोगिता संयोजक चन्द्रशेखर जोशी, प्रतियोगिता पर्यवेक्षक राजेश कुमार शर्मा , प्रधानाचार्य रामजी लाल जाट, रमेश मीणा ने मैदान में खेल रहे खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। ये टीमें रहीं विजेता