पंचायत राज चुनाव की घोषणा कर दी गई है। मेड पंचायत समिति में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए 4 नवंबर को मतदान होगा। इनके नतीजे 20 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। सरपंच पद के लिए चुनाव तीसरे चरण में 6 नवंबर को होंगे। इनकी मतगणना मतदान के बाद उसी रात की जाएगी और नतीजे भी उसी दिन आ जाएंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है। अब यहां नई सरकारी घोषणाएं और विकास कार्य नहीं हो सकेंगे। प्रत्याशियों और जन प्रतिनिधियों को इसका पालन करना होगा। इन चुनावों में पूरे प्रदेश में 1403 जिला परिषद सदस्य, 8245 पंचायत समिति सदस्य, 14403 सरपंच और 130589 वार्ड पंच चुने जाएंगे। मेड पंचायत समिति क्षेत्र में 2 जिला परिषद सदस्य, 15 पंचायत समिति सदस्य और 18 सरपंच चुने जाएंगे।