बारां| भगत सिंह सेना के प्रमुख नरेश मीणा का अनशन शनिवार को नौवें दिन भी जारी रहा। स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान किसान नेता नरेश मीणा ने कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गणेशगंज नहर की मोटरें है उन्हें दुरुस्त किया जाए। थर्मल पावर प्लांट में ठेकेदारों के द्वारा कर्मचारियों को पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों को रोजगार मिले। अवैध शराब की दुकानों पर कार्रवाई हो। उन्होंने कहा किसानों का भी प्रेशर आ रहा है, अनशन तोड़ने के लिए। लेकिन किसानों को अटैचमेंट आदि समस्याओं से राहत नहीं मिलेगी तब तक अनशन जारी रहेगा।