किशनगंज| कस्बे में स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर शुक्रवार को बाबा रामदेव मेघवाल समाज जन कल्याण समिति की बैठक आयोजित होगी। समिति के सचिव सोनू मेघवाल ने बताया कि समिति अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वर्तमान में चल रहे मंदिर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विचार-विमर्श किया जाएगा। समिति का आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। पूर्व में वितरित की गई राशि जो अभी तक जमा नहीं हुई है, राशि जमा करवाने के संबंध में चर्चा की जाएगी।