बीकानेर में मानसून की विदाई से पहले गर्मी का टॉर्चर जारी है। शुक्रवार को तेज धूप ने लोगों को खूब परेशान किया। 11 सितंबर को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहकर 40.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार 12 से 17 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है। 11 सितंबर को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 सितंबर को तापमान 26 से 38 डिग्री रहेगा।