बारां| नगर निकाय आम चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के महाविद्यालयों में ईएलसी क्लब की ओर से विविध मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया। इस दौरान क्विज, वाद-विवाद, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक एवं रचनात्मक रंगोलियां बनाईं तथा हाथों पर मतदाता जागरूकता से जुड़े मेहंदी डिजाइन उकेरकर मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। वहीं क्विज एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान, मतदाता अधिकारों तथा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर सह प्रभारी स्वीप अमित भार्गव ने उपस्थितजनों को शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प दिलाया। उन्होंने विद्यार्थियों को निर्वाचन विभाग के ऑनलाइन एप्लीकेशंस ईसीआई नेट, केवाईसी एवं सी-विजिल की जानकारी देते हुए इनके उपयोग, निर्वाचन संबंधी शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया से अवगत कराया। प्राचार्य अजय मीणा, गुरमीत सिंह, ईएलसी प्रभारी डॉ. शिल्पा शर्मा, परमेश्वर जाट, सह प्रभारी डॉ. शिखा शर्मा एवं डॉ. मधु शर्मा, मोहिनी सांगवान, रवि कुमार चोपड़ा, डॉ. अशोक कुमार सुमन, डॉ. प्रवीण यादव, योगेश कुमार मेहता, निकिता खींची, रेनू गालव, रजनीश गुप्ता, डॉ. भावना शर्मा, डॉ. अपर्णा शर्मा एवं डॉ. हेमलता वैष्णव उपस्थित रहे।