भरतपुर| पेट दर्द की शिकायत पर आरबीएम अस्पताल पहुंची नाबालिग के इमरजेंसी में प्रसव के बाद अब नवजात के डीएनए जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया गया है। 3 अक्टूबर को जन्मा नवजात 4 अक्टूबर से जनाना अस्पताल के एनआईसीयू में भर्ती है। शिशु रोग विभाग के एचओडी डॉ. शेखर शर्मा ने बताया कि नवजात की हालत अब स्वस्थ है। शुक्रवार को उसका ब्लड सैंपल लेकर डीएनए जांच के लिए जयपुर भेजा गया है। नवजात के पिता की पहचान स्पष्ट नहीं होने के कारण डीएनए जांच कराई जा रही है। डॉ. शर्मा के अनुसार नवजात को 11 अक्टूबर को अस्पताल से छुट्टी देने की योजना है। इसके बाद उसे बाल कल्याण समिति को सौंपा जाएगा। प्रसूता को समिति के आदेश पर उसे बालिका गृह में रखा गया है।