पीएमश्री राउमावि मोखेरी में विज्ञान और गणित विषय पर एक क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। छात्रों ने अपनी चिंतनशीलता, बौद्धिक क्षमता और तार्किक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। दो वर्ग में हुई परीक्षा प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र शामिल हुए। वहीं, सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता क्विज नियंत्रक रेवत लीलावत, क्विज मास्टर अंकुश प्रजापत और क्विज स्कोरर कृष्ण राम की देखरेख में हुई। अभिमन्यु गोगलू और कमल कुमार ने भी इसमें सहयोग किया। प्रधानाचार्य जगदीश चन्द पालीवाल ने छात्रों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि विज्ञान और गणित जैसे विषय नवाचार, वैज्ञानिक सोच और तार्किक क्षमता विकसित करते हैं। ये रहे मौजूद इस मौके पर ताराचंद सुथार, रूपेंद्र पालीवाल, मोटाराम जाणी, मांगीलाल परिहार, जगदीश पालीवाल, जयश्री जोशी, रेखा पुरोहित, जमना कौर, मुनेश कुमारी, प्रीति विश्नोई, ओमप्रकाश, दीपक वैष्णव और भवानी शंकर सहित स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद थे।