द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच गणेश प्रभाकर देवरुखकर के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रंस फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंस यानी POCSO में केस दर्ज किया गया है। 45 साल के मलखंभ कोच के खिलाफ 16 साल की छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक छात्रा मुंबई के एक कॉलेज में पढ़ती है और कई साल से आरोपी कोच से जिमनास्टिक की ट्रेनिंग ले रही थी। शिकायत के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह की है। मलखंभ फेडरेशन ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मुंबई के मलखंभ फेडरेशन से घटना को लेकर जानकारी मांगी गई है। आरोपी कोच फिलहाल फरार है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। वॉट्सएप पर 'Hi' भेजकर जिम्नेजियम बुलाने का आरोप छात्रा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार, 21 अगस्त की सुबह वह घर पर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान मोबाइल पर कोच का वॉट्सएप मैसेज आया, जिसमें सिर्फ 'Hi' लिखा था। छात्रा ने भी जवाब में 'Hi' लिखा और अपनी मां को इसकी जानकारी दी। मां के कहने पर छात्रा ने कोच से मैसेज करने की वजह पूछी। शिकायत के मुताबिक कोच ने उससे पूछा कि वह कहां है और अगर फ्री हो तो जिम्नेजियम आकर उससे मिले। कई साल से कोच से ट्रेनिंग लेने के कारण छात्रा को लगा कि उसे जिमनास्टिक से जुड़ी किसी बात के लिए बुलाया गया है। इसके बाद वह जिम्नेजियम पहुंच गई। खबर में आगे है- कोच पर गोद में बैठाने का आरोप, लेकिन उससे पहले ये भास्कर नॉलेज... 1.कोच-एथलीट के बीच सेफ बाउंड्रीज जरूरी 2. पैरेंट्स के लिए गाइड: ट्रेनिंग सेंटर भेजते समय क्या देखें? दरवाजा बंद करने को कहा, गोद में बैठाने का आरोप शिकायत के अनुसार, छात्रा जिम्नेजियम पहुंची तो कोच वहां अकेला था। कोच ने छात्रा को चप्पल अंदर लाने और दरवाजा अंदर से बंद करने को कहा। इसके बाद दोनों के बीच कॉलेज और पढ़ाई को लेकर बातचीत हुई। छात्रा ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान कोच ने उसका बायां हाथ पकड़ा और उसे खींचकर अपनी गोद में बैठा लिया। जब उसने उठने की कोशिश की तो कोच ने पीछे से उसकी कमर पकड़ ली और उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने कॉलेज में टीचर को बताई घटना शिकायत के मुताबिक, छात्रा वहां से निकलकर सीधे कॉलेज पहुंची। परेशान देखकर उसकी सहेलियों ने उससे घटना के बारे में पूछा। इसके बाद उसने अपनी टीचर को पूरी बात बताई। टीचर ने परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। CCTV और वॉट्सएप चैट की जांच मुंबई की पार्ले पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कोच के खिलाफ POCSO एक्ट और BNS की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की है। पुलिस जिम्नेजियम और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। जिम में हुई बातचीत को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। -------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… इंग्लिश पेसर कार्स नाइट क्लब के बाहर हथकड़ी में दिखे:VIDEO वायरल, ECB ने जांच शुरू की; पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड टीम का हिस्सा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को शनिवार रात डर्बी के एक नाइट क्लब के बाहर पुलिस ने हथकड़ी लगाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पूरी खबर