कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा भारत सरकार के दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन के अंतर्गत जोधपुरिया में मूंग एमएच 1142 फसल पर क्षेत्र दिवस मनाया गया। जिसमें आस पास के गांवों के 55 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में केन्द्र के प्रभारी बंशीधर चौधरी ने किसानों को बताया कि उन्नत किस्मों, संतुलित पोषण, समय पर बुवाई तथा उचित कीट एवं रोग प्रबंधन अपनाकर मूंग का उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। तथा किसान अपने कुल उत्पादन का 25 प्रतिशत बीज अगले वर्ष स्वयं या अन्य किसान के लिए बचाकर रखे। जिससे आस पास का क्षेत्रफल बढ़ाया जा सके।नोडल अधिकारी डॉ. संदीप कुमार चौधरी ने किसानों के साथ मूंग में लगने वाले प्रमुख कीट एवं रोगों के संबंध में चर्चा की। कार्यक्रम मे एग्री क्लिनिक प्रभारी डॉ जितेंद्र शर्मा ने किसानों को खेत में नियमित रूप से फसल की निगरानी करने तथा कीट एवं रोग के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर तुरंत उचित नियंत्रण उपाय अपनाने की सलाह दी। इस कार्यक्रम मे सहायक कृषि अधिकारी बिंदिया मीणा कृषि पर्यवेक्षक जीत राम चौधरी, कृषि विज्ञान केंद्र से विनीत कुमार व गौरव सिंह नेगी ने भाग लिया।