स्थानीय अनाज मंडी में मंगलवार को सरसों और कपास के भावों में दूसरे दिन भी तेजी बनी रही। भाव अच्छे रहने से कपास की अच्छी आवक रही। अन्य जिंसों के भावों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। व्यापारी प्रवीण खंडेलवाल और सतीश गुप्ता के अनुसार, मंडी में कपास के भाव मंगलवार को ऊंचे में 8600 रुपये रहे। मंगलवार को मंडी में करीब 1200 क्विंटल कपास, सरसों 6000 कट्टे, 200 कट्टे गेहूं, 50 कट्टे चना, 10 हजार कट्टे बाजरे की आवक हुई। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल में, सरसों 8320 से 8470, गेहूं 2500 से 2560, जौ 2740 से 2870, चना 6560 से 6730, बाजरा 2230 से 2400 , कपास 7800 से 8600 रुपये रहे।