नगर निकाय आम चुनाव 2026 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार मतदाता जागरूकता गतिविधियां कराई जा रही हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला स्तरीय मोटर बाइक रैली निकाली गई। ADM विनोद कुमार मीणा ने कलेक्ट्रेट से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्ट्रेट से APRI तक निकली रैली रैली सुबह 11:30 बजे जिला कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर अरबी फारसी शोध संस्थान (APRI) तक पहुंची। इसमें सरकारी कर्मचारी और अधिकारी बाइक पर सवार होकर शामिल हुए। रैली कलेक्ट्रेट-कार्यालय, पटेल सर्कल, कोठी नातमाम, रोडवेज डिपो, बड़ा कुआं, घंटाघर, पुलिस लाइन और बस स्टैंड होते हुए APRI तक निकाली गई। ADM बोले- हर मतदाता जरूर करे मतदान ADM विनोद मीणा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में हर मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और मतदान जरूर करे। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने वोट की ताकत और महत्व को समझें, क्योंकि अधिक मतदान से लोकतंत्र और मजबूत होता है। ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए जागरूकता उन्होंने बताया कि स्वीप गतिविधियों के तहत बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना है। जिला प्रशासन की ओर से चुनाव में मतदान बढ़ाने के लिए इस तरह की जागरूकता गतिविधियां लगातार आयोजित की जा रही हैं।