नागौर मंडी में बुधवार को जिंसों के भाव में मिला-जुला रुख देखने को मिला। मूंग, जीरा और सौंफ जैसी प्रमुख जिंसों में कारोबार मजबूत बना हुआ है, जबकि कई अन्य जिंसों के भाव सीमित दायरे में रहे। मूंग की ऊंची क्वालिटी 8,500 रुपए से ऊपर बनी हुई है, वहीं जीरा 22,500 और सौंफ 13,500 रुपए प्रति क्विंटल के अधिकतम स्तर तक पहुंची। तिल के भाव भी मजबूत रहे। कुल मिलाकर मंडी में प्रमुख मसाला और दलहन जिंसों में मांग का असर दिखाई दे रहा है, जबकि बाकी जिंसों में भाव स्थिर से लेकर मामूली उतार-चढ़ाव के बीच रहे। नागौर विशिष्ट श्रेणी कृषि उपज मंडी में बुधवार को विभिन्न कृषि जिंसों के भाव जारी-