नागौर पुलिस के ‘ऑपरेशन नशा मुक्त नागौर’ अभियान के तहत मूण्डवा थाना पुलिस ने अवैध एमडी बनाने की फैक्ट्री से जुड़े मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एमडी के सप्लायर गुलाम फरीद उर्फ मोडी और प्रीतम शर्मा के रूप में हुई है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब तक 15 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। दीप कॉलोनी में पकड़ी गई थी एमडी बनाने की फैक्ट्री पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के निर्देशन में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 10 अगस्त 2026 को नागौर की दीप कॉलोनी में अवैध एमडी बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया गया था। उस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। फैक्ट्री से 389.15 ग्राम अवैध एमडी के साथ इसके निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और केमिकल भी बरामद किए गए थे। पुलिस ने आशंका जताई थी कि बरामद सामग्री से बड़ी मात्रा में एमडी तैयार कर उसकी सप्लाई की जा चुकी होगी। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपए आंकी गई थी। सप्लाई नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए मूण्डवा पुलिस ने गुलाम फरीद उर्फ मोडी और प्रीतम शर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अवैध एमडी की सप्लाई से जुड़े हुए थे। पुलिस ने बताया कि मामले में पहले 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। अब दो और गिरफ्तारियों के बाद कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 15 हो गई है। पूरे नेटवर्क की जांच जारी पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और अवैध एमडी की सप्लाई के नेटवर्क की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फैक्ट्री से तैयार एमडी की सप्लाई कहां-कहां और किन लोगों तक की गई। पुलिस के अनुसार मामले में आगे भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।