नागौर नगर परिषद कार्यालय में भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 33 से विजयी संतोष टांक नामांकन जमा करवाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया, खींवसर विधायक रेवंत राम डांगा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं भाजपा टिकट से वार्ड नंबर 17 से चुनाव जीती रमा देवी ने भी सभापति पद के लिए नामांकन जमा करवाया हैं। वे पूर्व सभापति की पत्नी है। हालांकि रमा देवी के नामांकन के सवाल पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। रमा देवी ने दो फॉर्म जमा करवाए, इनमें एक भाजपा से और एक निर्दलीय फॉर्म जमा करवाया है। कांग्रेस से वार्ड नंबर 39 से विजयी रहे दीपक सैनी ने अपना नामांकन नगर परिषद कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी गोविंद सिंह भींचर के समक्ष पेश किया। इस मौके पर कांग्रेस के स्थानीय नेता दूर रहे। जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा, नागौर विधायक हरेंद्र मिर्धा नामांकन के दौरान मौजूद नहीं रहे। दीपक ने एक ही फॉर्म जमा करवाया है। नागौर सभापति पद के लिए समय समाप्ति तक 3 उम्मीदवारों ने 5 फॉर्म जमा करवाए है। बासनी नगरपालिका में कांग्रेस और आरएलपी के प्रत्याशी मैदान में बासनी नगरपालिका के चेयरमैन पद के लिए कांग्रेस से 3 उम्मीदवारों ने नामांकन जमा करवाया। यहां कांग्रेस ने शौकत अली को सिंबल दिया है। हालांकि खुर्शीद अहमद मो. तारीक ने भी कांग्रेस से पर्चा भरा है। RLP पार्टी से 2 उम्मीदवारों में मोहम्मद इमरान और मो. आदील ने नामांकन दाखिल करवाया है। इनमें इमरान को हाइब्रिड तरीका अपनाते हुए सभापति का दावेदार बनाया है। इमरान पूर्व मंत्री हबीबुर रहमान अशरफी लाम्बा के बेटे हैं। हालांकि वर्तमान में हबीबुर रहमान कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं।