नागौर जिले में पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिला परिषद के 37 सदस्य पदों, 12 पंचायत समितियों के प्रधान पदों और पंचायत समिति सदस्यों के वार्डों का आरक्षण तय कर दिया गया है। जिला परिषद के 37 वार्डों में एससी के लिए 9, ओबीसी के लिए 7 और अनारक्षित वर्ग के लिए 21 वार्ड रखे गए हैं। 12 पंचायत समितियों के प्रधान पदों का आरक्षण प्रधान पदों की बात करें तो नागौर, खींवसर, जायल और मेड़ता सिटी पंचायत समिति के प्रधान पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। मुंडवा, डेगाना और रियाबड़ी में प्रधान पद सामान्य वर्ग के लिए रखा गया है। डेह में प्रधान पद एससी महिला और श्रीबालाजी-अलाय तथा पांचौड़ी में एससी सामान्य के लिए आरक्षित हुआ है। मेड़ता रोड-गोटन में ओबीसी महिला तथा भेरूंदा में ओबीसी वर्ग के लिए प्रधान पद आरक्षित किया गया है। सरपंच-वार्ड पंच की लॉटरी कल अब सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी 24 सितंबर को संबंधित एसडीएम कार्यालयों में निकाली जाएगी। इसके साथ ग्राम पंचायत स्तर पर भी आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। प्रदेश के 14403 सरपंचों और 130589 वार्डपंचों की लॉटरी संबंधित एसडीएम कार्यालयों में होगी। पंचायती राज चुनाव के तहत इन सभी पदों के लिए ये लॉटरी 17 और 18 अगस्त को निकाली जाने वाली थी। इसके बाद इसके लिए 17 और 18 सितंबर की तारीख तय हुई, लेकिन इन्हें अचानक स्थगित कर दिया गया था। पढ़िए … नागौर जिले की 37 जिला परिषद सदस्य आरक्षित वार्ड पढ़िए … नागौर की 12 पंचायत समितियों के प्रधान पद के लिए आरक्षण पंचायत समिति सदस्यों के वार्डों का भी आरक्षण तय इसके बाद 12 पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्य पदों के वार्डों का आरक्षण भी वर्गवार तय किया गया। नागौर पंचायत समिति में 15, खींवसर में 17, जायल में 19, मुंडवा में 25, डेह में 15, श्रीबालाजी-अलाय में 15, पांचौड़ी में 15, डेगाना में 23, मेड़ता सिटी में 17, मेड़ता रोड-गोटन में 17, रियाबड़ी में 15 और भेरूंदा में 19 वार्ड हैं। पढ़िए… 12 पंचायत समितियों में वार्डवार आरक्षण