राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 का शेड्यूल जारी हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव चार चरणों में होंगे। नागौर जिले में पहले और दूसरे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक की प्रक्रिया की तारीखें तय कर दी गई हैं। नागौर जिले में दो चरणों में होंगे चुनाव बता दें कि मुंडवा पंचायत समिति को दोनों चरणों में दो हिस्सों में बांटा गया है। अब पढ़िए- पूरा शेड्यूल 20 नवंबर को होगी मतगणना चारों चरणों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के बाद 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से जिला मुख्यालय पर मतगणना शुरू होगी। आयोग के कार्यक्रम में सभी चरणों की मतगणना के लिए यही तारीख निर्धारित की गई है। जिला प्रमुख, उपजिला प्रमुख, प्रधान, उप प्रधान के चुनाव 25 नवंबर को जिला प्रमुख का चुनाव होगा। बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। सुबह 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 1 बजे तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। इसके तुरंत बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार कर चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर दोपहर 3 से 5 बजे के बीच मतदान होगा और मतदान समाप्त होते ही मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके बाद 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख, 27 नवंबर को प्रधान और 28 नवंबर को उप प्रधान का चुनाव होगा। इन पदों के लिए भी नामांकन, जांच, नाम वापसी, मतदान और परिणाम की प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के अनुसार होगी।