जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में टाइगर के हमले में महिला की मौत के बाद सफारी को बंद कर दिया गया था। अब हमले के 25 दिन बाद वन विभाग ने टाइगर और लॉयन सफारी को शुरू कर दिया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया- बायोलॉजिकल पार्क में चार नन्हे टाइगरों को डिस्प्ले में छोड़ा गया हैं। इनमें एक सफेद टाइगर ‘भीम’ भी शामिल है। इनकी उम्र करीब डेढ़ साल है। इसके अलावा करीब दो साल का एक लॉयन भी सफारी में शामिल है। ऐसे में टूरिस्ट एक साथ चार टाइगर देख सकेंगे। वन विभाग ने सभी सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करने और आवश्यक कमियों को दूर करने के बाद सफारी को शुरू करने का फैसला लिया है। वहीं हमला करने वाला बाघ ‘शिवाजी’ अभी भी क्वारेंटाइन है। देखिए- नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघों की PHOTOS टाइगर और लॉयन सफारी दोबारा शुरू क्षेत्रीय वन अधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया- नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में टाइगर और लॉयन सफारी दोबारा शुरू करने के लिए मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरुण प्रसाद और डीएफओ आशीष व्यास की मंजूरी ली गई है। इससे पहले वन विभाग की टीम ने पार्क की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सामने आई कमियों को दूर किया। हमले के करीब चार सप्ताह बाद सफारी शुरू होने से पर्यटक एक बार फिर वन्यजीवों को नजदीक से देखने का अनुभव ले सकेंगे। हादसे के बाद बंद कर दी गई थी दोनों सफारी बता दें कि 2 सितंबर को नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में 2 सितंबर की सुबह टाइगर ‘शिवाजी’ ने एक महिला मजदूर पर हमला कर दिया। उस हमले में महिला की जान चली गई थी। इसके बाद सफारी को बंद कर दिया गया था। महिला की मौत के बाद वन विभाग ने सुरक्षा कारणों से नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क की टाइगर और लॉयन सफारी को बंद कर दिया था। इसके बाद हमला करने वाले बाघ 'शिवाजी' को भी क्वारेंटाइन में रखा गया। हालांकि हादसे ने पार्क में वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ-साथ वहां काम करने वाले कर्मचारियों और मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए थे। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में सफारी की बहाली के साथ ही पर्यटकों को फिर से टाइगर और लॉयन देखने का मौका मिलेगा। --- ये खबर भी पढ़िए- जयपुर के चिड़ियाघर में टाइगर का हमला, महिला की मौत:बाड़े में घास काटने घुसी थी, साथियों का दावा- किसी ने जानबूझकर पिंजरे का गेट खोला जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क (चिड़ियाघर) में टाइगर शिवाजी के हमले में एक महिला मजदूर की मौत हो गई। (पढ़िए पूरी खबर) जयपुर में टाइगर का शिकार महिला,अकेली चला रही थी घर:पति बोला- मैं हादसे में झुलसा था, खड़ा नहीं हो पाता; बेटे बोले- मां याद आ रही