पाली निगम में महापौर की दौड़ में समीकरण रोचक हो गए हैं। जहां कांग्रेस से राजबाला हिंगड़ और सुमित्रा ने पर्चा भरा है। वहीं भाजपा ने भी बोर्ड बनाने के लिए नमिता बुबकिया को महापौर का प्रत्याशी घोषित किया है। इधर, मुस्लिम समाज से जीते अधिकतर पार्षद भी इस बार मेयर बनने का मौका मांग रहे हैं। राशिदा ने भी निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन जमा करवाया है। कांग्रेस से सुमित्रा जैन का नाम महापौर के लिए फाइनल किया गया है। वहीं भाजपा से बागी होकर चुनाव जीतीं कुसम सोनी ने कहा- पत्ते तो अभी खुलेंगे। देखते हैं तुरुप का पत्ता कहां बैठता हैं। वहीं निर्दलीय पुष्पा सोमनानी ने भी पर्चा भरा है। उन्होंने कहा- हम निर्दलीय तो साथ हैं ही, हमारे साथ कांग्रेस-भाजपा के पार्षद भी हैं। बीजेपी से नामांकन भरने पहुंची नमिता बुबकिया ने कहा- हमें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उच्च नेतृत्व ने सारी व्यवस्था कर ली है। नगर निगम से मेयर प्रत्याशी सुमित्रा जैन का सिंबल जमा करवा कर लौट रहे विधायक भीमराज भाटी के छोटे भाई लक्ष्मी नारायण भाटी के साथ मारपीट हुई है। स्कूटी को वाहन से टक्कर मार कर गिराया और लात-घूंसों से मारपीट की। वे कोतवाली थाने में शिकायत करने पहुंचे हैं। मेयर के लिए 10 नामांकन अब देखिए नामांकन की तस्वीरें…