अग्रवाल महिला मंडल मानटाउन ने शिव मंदिर बजरिया में नंदोत्सव मनाया। कार्यक्रम में महिला मंडल व अग्रवाल समाज की महिलाओं ने भाग लिया। नंद उत्सव में हाउसिंग बोर्ड, शहर व मंडी रोड की महिला मंडल की सदस्य भी शामिल हुई। कार्यक्रम में राधा-श्री कृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। भगवान को रिझाने के लिए महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया। कार्यक्रम में अग्रवाल महिला मंडल मानटाउन की अध्य्क्ष मधु गोयल, उपाध्यक्ष मीनू गुप्ता, मंत्री मनीषा गोयल, कोषाध्यक्ष मधु गोयल, पार्वती गोयल, सीमा अग्रवाल, मधु गोयल आदि मौजूद रही।