नाथद्वारा के गणेश टेकरी में अंतरराष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा की ओर से लहरिया महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं ने गणेश वंदना से की। समाज की महिलाएं पारंपरिक लहरिया साड़ियों में शामिल हुईं। महिलाओं ने भजन-कीर्तन और लहरिया गीतों पर सामूहिक डांस किया। कार्यक्रम में प्रतियोगिताएं हुईं और महिलाओं ने झूलों व चकरियों का भी आनंद लिया। गणेश वंदना से हुई शुरुआत नाथद्वारा के गणेश टेकरी में हुए कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं ने गणेश वंदना के साथ की। इस दौरान समाज की महिलाएं पारंपरिक लहरिया साड़ियों में नजर आईं। लहरिया गीतों पर किया सामूहिक नृत्य महोत्सव में महिलाओं ने भजन-कीर्तन के साथ लहरिया गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अलग-अलग प्रतियोगिताएं भी कराई गईं, जिनमें महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इसके अलावा महिलाओं ने झूलों और चकरियों का भी आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिली। समाज के विकास में भाग लेने की अपील जिलाध्यक्ष सपना शर्मा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की महिलाएं एकजुट होकर समाज के विकास में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष लता श्रोत्रिय, महामंत्री दिव्या उपाध्याय, सांस्कृतिक मंत्री लीना शर्मा सहित रजनी शर्मा, गिरिजा, डिंपल, दीपिका, सीमा, तारा, आशा, सरोज, फूलां, ललिता, जयमाला, मीना सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।