बारां| शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे है। शनिवार शाम तक शहर के मंदिरों और पांडालों में महोत्सव की तैयारियां जारी रही। पांडालों और बाजारों में सजावट की रौनक नजर आने लगी है। इधर, मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। प्रतिमाओं पर रंग-रोगन और सजावट में जुटे रहे।