नीमकाथाना में नगर निकाय चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी के दौरान रॉयल पैलेस में अलग ही नजारा देखने को मिला। वार्ड नंबर 24 से कांग्रेस प्रत्याशी रेवती देवी पत्नी जगदीश सैनी की शादी की 50वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान बाड़ेबंदी में मौजूद कांग्रेस विधायक सहित अन्य प्रत्याशियों ने भी समारोह में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शादी की 50वीं सालगिरह पर मनाई खुशी कार्यक्रम के दौरान केक काटकर 50वीं सालगिरह की खुशियां मनाई गईं। इसके बाद रेवती देवी और उनके पति जगदीश सैनी ने वैवाहिक जीवन की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रतीकात्मक रूप से सात फेरे भी लिए। समारोह में कांग्रेस विधायक और अन्य प्रत्याशियों ने जमकर डांस किया। बाड़ेबंदी के बीच कुछ देर के लिए चुनावी तनाव से दूर प्रत्याशी और समर्थक उत्सव के माहौल में नजर आए। कल होगी मतगणना नगर निकाय चुनाव की मतगणना 14 सितंबर को कमला मोदी गर्ल्स कॉलेज में होनी है। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी के दौरान हुए इस आयोजन ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। गौरतलब है 10 सितंबर को कांग्रेस के 40 प्रत्याशियों की विधायक आवास में बैठक के बाद उनकी बाड़ेबंदी की गई थी