जयपुर-चंडीगढ़ के बीच हवाई यात्रियों को अब सुबह और शाम के साथ दोपहर में भी फ्लाइट मिलेगी। इंडिगो शनिवार से नई फ्लाइट शुरू कर दी है। इसके बाद इस रूट पर रोजाना फ्लाइट की संख्या 2 से बढ़कर 3 हो जाएगी। फ्लाइट 6ई-7516 जयपुर से दोपहर 1:15 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। वापसी में 6ई-7517 चंडीगढ़ से शाम 4:15 बजे जयपुर पहुंचेगी। चंडीगढ़ के लिए सुबह नई फ्लाइट से यात्रियों को सुबह, दोपहर और शाम तीनों टाइम स्लॉट में विकल्प मिलेगा। इससे बिजनेस, सरकारी कामकाज और पर्यटन के लिए आवाजाही भी आसान होगी। ये है शेड्यूल