डीडवाना-कुचामन जिले में निम्बीजोधा थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4.33 ग्राम MDMA बरामद किया है। साथ ही बदमाशों ने बिना नंबर की 1 बाइक भी जब्त किी है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई निम्बीजोधा थानाधिकारी रोहिताश्व किराड़ की टीम ने की। टीम ने अवैध मादक पदार्थ ले जाते हुए सुखाराम और बलू सिंह को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से 4.33 ग्राम MDMA मिला। इस मामले में निम्बीजोधा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस उनसे MDMA की खरीद-फरोख्त और इस गिरोह से जुड़े बाकी लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में सुखाराम (31) पुत्र जगदीश दास, निवासी सादों का बास, गौराऊ थाना जायल, जिला नागौर और बलू सिंह (41) पुत्र हनुमान सिंह, निवासी गौराऊ, थाना जायल, जिला नागौर का रहने वाला है।