जिला मुख्यालय के राजगढ़ रोड स्थित संत निरंकारी भवन में संत निरंकारी मिशन जोन 19-ए की तरफ से रविवार को सुबह 10.30 बजे निरंकारी महिला संत समागम होगा। समागम में चूरू के साथ झुंझुनूं, सीकर, नीमकाथाना सहित आस-पास के जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। समागम की मुख्य वक्ता अमृतसर की प्रचारक बहन प्रीति होंगी। श्रद्धालुओं को सतगुरु माता का दिव्य संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में भजन, गीत, नाटक, प्रवचन सहित कई आध्यात्मिक प्रस्तुतियां होंगी। जोनल इंचार्ज शिव भगवान बजाज ने बताया कि संत निरंकारी मिशन मातृ शक्ति को आगे बढ़ाने, महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभा रहा है।