भभूता सिद्ध महाराज के वार्षिक मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर पुजारी उम्मेद सिंह चौहान ने बताया कि मेले की पूर्व संध्या पर 17 सितंबर को जीणमाता पुरानी बस्ती के भक्त बाबा को निशान चढ़ाएंगे। रात में भजनों का कार्यक्रम होगा। 18 को मेले का आयोजन होगा। ग्रामीणों की ओर से बाबा का भंडारा किया जाएगा। तैयारी बैठक में मेला कमेटी सदस्य आदित्य मित्तल, रामकिशन मीणा, महेंद्र बड़सरा, सुनील चेजारा, दलीप नायक, राधाकृष्ण केडिया, रणजीत चौहान, जितेंद्र सोनी, पंकज मित्तल, जितेंद्र चेजारा, कैलाश भार्गव, कालू भार्गव मौजूद रहे।