कोटा के कॉमर्स कॉलेज में विभिन्न समस्याओं को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। एनएसयूआई और कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही 'कैंपस यात्रा' के तहत बुधवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिन का समय दिया। एनएसयूआई कोटा देहात जिलाध्यक्ष रिदम शर्मा ने बताया- 'कैंपस यात्रा' के तहत संगठन की टीम कॉमर्स कॉलेज पहुंची, जहां छात्र-छात्राओं को लंबे समय से पीने के पानी, खराब वॉशरूम और स्पोर्ट्स (खेलकूद) सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बुनियादी सुविधाओं के लिए लंबा इंतजार नहीं कर सकते रिदम शर्मा ने कहा- हालांकि कॉलेज प्रशासन ने समस्याओं के समाधान के लिए दो महीने का समय मांगा था, लेकिन पीने के पानी और वॉशरूम जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए इतना लंबा इंतजार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया- इस तरह की समस्याओं का समाधान 10 से 15 दिनों में किया जा सकता है। एनएसयूआई ने प्रशासन को समस्या के निस्तारण के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। एनएसयूआई देहात जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा- अगर 15 दिन में छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो एनएसयूआई और कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ मिलकर उग्र प्रदर्शन करेंगे। छात्र बोले- NSUI कार्यकर्ता अपने स्तर पर उठाएंगे कदम रिदम शर्मा ने कहा- बातचीत के दौरान कॉलेज की मैडम ने कहा कि छात्र उनकी मदद करें। इस पर एनएसयूआई ने उनसे कहा कि वे इस संबंध में जिला कलेक्टर और महापौर को पत्र लिखें। उसकी एक प्रति संगठन को भी उपलब्ध कराएं। महापौर नगर निगम के जनहित से जुड़े कामों पर भी ध्यान दे सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन कार्य करने में असमर्थ रहता है तो एनएसयूआई कार्यकर्ता अपने स्तर पर छात्रहित में कड़े कदम उठाएंगे।