सफला एकादशी को लेकर मंगलवार को क्षेत्र के मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना व दर्शनों के लिए भीड़ रही। पर्व को लेकर भगवानों की आकृर्षक झांकी सजाई गई। वहीं महिलाओं द्वारा मंदिरों में भजन संकीर्तन किये। गुढाचन्द्रजी कस्बे के श्री दाऊजी मंदिर पर पुजारी मोहन लाल, झरण्डा पर सीताराम जी के मंदिर पर महेश दास महंत ने , पंचमेड़ी धाम स्थित नृसिंह भगवान मंदिर के संत मुनीश्वरदास महाराज ने मंगलवार को एकादशी को लेकर भगवान का पंचाअमृत से अभिषेक कर ठाकुरजी की झांकी सजाई। इसके बाद ठाकुरजी की विशेष रुप से पूजा अर्चना की गई। एकादशी को लेकर यहां पर श्रद्धालुओं की भगवान के दर्शनों के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की मन्नत मांगी। सीताराम जी के मंदिर पर पुजारी महेश दास महंत द्वारा भगवान की झांकी सजाकर विशेष रुप से पूजा अर्चना की गई। इसीप्रकार क्षेत्र के तिमावा में श्री गोपाल गुफा धाम, दलपुरा में हनुमानजी के मंदिर, मां घटवासन देवी मंदिर सहित के क्षेत्र के सभी मंदिरों पर एकादशी पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। श्रद्धालुओं की भगवान के दर्शनों के लिए पहुंचे। वही क्षेत्र के मंदिरों में एकादशी को लेकर महिलाओं ने भजन कीर्तन कार्यक्रम किए।