ग्राम पंचायत कुढावल के गांव मोहनपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस कथा वाचक पंडित घनश्याम शास्त्री दादनपुर वाले ने श्रद्धालुओं को सती चरित्र एवं राजा परीक्षित चरित्र का विस्तारपूर्वक कथा प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान उन्होंने विभिन्न धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, सत्य, सदाचार और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा वाचक ने सती चरित्र का वर्णन करते हुए भगवान शिव और माता सती के प्रसंगों को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।