इंद्रा कॉलोनी मार्केट स्थित भगवान लड्डू गोपाल के वस्त्र और गहनों की दुकान से चोरी की वारदात का पटाक्षेप हो गया है। जवाहरनगर पुलिस ने तीन में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शेष दो की भी तलाश की जा रही है। एसएचओ दिनेश सारण ने बताया कि पुरानी आबादी में कब्रिस्तान के निकट निवासी 23 वर्षीय गोविंद दास पुत्र गंगाराम दास को गुरुवार को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा िकया गया है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेशकर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी युवक नशे का आदी है। उसके खिलाफ चोरी और नकबजनी के आरोप में पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। इस वारदात में उसके साथ मौजूद दो अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।