खैरथल-तिजारा जिले में घर के पास खेल रही डेढ़ साल की बच्ची पशुओं के लिए उबाले गए गर्म दलिया से भरी परात में अचानक गिर गई। मासूम करीब 80 प्रतिशत झुलस गई। गंभीर हालत में बच्ची को बुधवार को जयपुर रेफर किया गया। तिजारा थाना क्षेत्र के माजरा पीपली गांव में मंगलवार शाम 6 बजे यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार- माजरा पीपली निवासी नाजिम की डेढ़ वर्षीय बेटी सन्ना मंगलवार शाम घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान पास में पशुओं के लिए गर्म दलिया परात में निकालकर रखा गया था। खेलते-खेलते सन्ना का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे उबलते दलिया से भरी परात में जा गिरी। मासूम के चीखने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और उसे तुरंत बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस गई थी। तिजारा से अलवर, फिर जयपुर रेफर मासूम सन्ना को परिजन तुरंत स्थानीय तिजारा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर्स ने उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अलवर में डॉक्टरों ने बच्ची की स्थिति बेहद नाजुक देखते हुए प्राथमिक इलाज देकर जयपुर रेफर कर दिया। बच्ची के पिता नाजिम एक निजी फैक्ट्री में मजदूर हैं। ट्रैक्टर की बैटरी में तेजाब डालते समय किसान का पैर फिसला, झुलसा अलवर के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के कलसाड़ा गांव में मंगलवार को ट्रैक्टर की बैटरी में तेजाब डालते समय पैर फिसलने से एक किसान पर तेजाब गिर गया। तेजाब के छींटे पैरों पर गिरने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित मेनू पुत्र खिल्लू खान निवासी कलसाड़ा ने बताया- मैं अपने ट्रैक्टर की बैटरी में तेजाब डाल रहा था। बैटरी में तेजाब डालने का काम लगभग पूरा हो चुका था। बर्तन में थोड़ा ही तेजाब बचा था। इसी दौरान अचानक मेरा पैर फिसल गया। इससे बर्तन में बचा हुआ पूरा तेजाब मेरे ऊपर गिर गया। यह खबर भी पढ़ें... गर्म दाल के भगोने में गिरा 5 साल का बच्चा,मौत:दादा की शोकसभा के 8वें दिन खाना बन रहा था, खेलते-खेलते संतुलन बिगड़ा बीकानेर में दादा की शोकसभा में आए रिश्तेदारों के लिए बन रही गर्म दाल के भगोने में गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा खेलते समय उल्टा दौड़ रहा था। घटना श्रीडूंगरगढ़ के उदरासर गांव की है। (पूरी खबर पढ़ें)