आरबीएसई की दसवीं बोर्ड परीक्षा में अब तीन-चार महीने ही बचे हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर इस सेशन में पहली बार दो बोर्ड परीक्षा होनी है। ऐसे में सिर्फ सिलेबस की तैयारी ही नहीं, बल्कि आंसर शीट में जवाब लिखने का सही तरीका भी जानना जरूरी है। आंसर किस तरह लिखा गया है यह भी छात्रों के स्कोर में फर्क डाल सकता है। गणित में 70% छात्र फॉर्मूला सही लिखते हैं, लेकिन बेसिक कैलकुलेशन में गलतियां करते हैं। विज्ञान में यूनिट लिखें व सामाजिक विज्ञान में जवाब को पॉइंट्स में दें। परीक्षा से पहले भास्कर ने हिंदी, अंग्रेजी, मैथ्स, साइंस व सोशल साइंस की 2026 की बेस्ट आंसर बुक्स का विषय विशेषज्ञों से विश्लेषण करवाया... भास्कर ने 5 विषयों की बेस्ट आंसर बुक्स का सब्जेक्ट एक्सपर्ट से करवाया विश्लेषण... समझिए- किन गलतियों से बचें, जवाब लिखने का सही तरीका क्या है हिंदी; पाठ को अच्छे से समझकर मूल भाव लिखा है, इसलिए पूरे नंबर मिले। लिखने का तरीका अहम है, 100 शब्दों में उत्तर देना है तो 100 में ही दें। प्रश्न के हिस्से हैं तो उन्हें एकसाथ लिखें, इससे एग्जामिनर समझ जाता है। प्रश्न में जो बात पूछी है छात्र ने उसी का जवाब दिया है, अनावश्यक कुछ नहीं लिखा है। साइंस; डायग्राम के जरूरी हिस्सों को सही से नामांकित करें। सही शब्द ही अंडरलाइन करें। दो कलर पेन का इस्तेमाल उत्तर को व्यवस्थित दिखाने में मदद करता है। छात्र साइंस में छोटी गलतियां करते हैं जैसे यूनिट नहीं लिखने पर नंबर कट जाते हैं। वैल्यू सही नहीं लिखने पर पूरी कैलकुलेशन गलत हो जाती है। मैथ्स; स्टूडेंट ने इक्वेशन को ​स्टेप बाय स्टेप सॉल्व किया है। डायग्राम की ले​बलिंग अच्छी की है। जहां प्रश्न की मांग हो वहां Given, To prove और Hence Proved लिखने पर भी एक्स्ट्रा मार्क्स मिलते हैं। इस कॉपी में स्टूडेंट ने यूनिट लिखने का खास ध्यान रखा है। सोशल साइंस; आंसर को पॉइन्ट्स ​में लिखा है, इससे हर स्टेप का मूल्यांकन आसान हुआ। घटना का उल्लेख करते समय छात्र ने तारीख-साल लिखा है, एग्जामिनर समझ जाते हैं कि छात्र को नॉलेज है। अगर छात्र को किसी सवाल का पूरा जवाब नहीं भी आता है तो उसका फ्लो चार्ट बनाइए। इंग्लिश; इस स्टूडेंट को सेंटेंस स्ट्रक्चर की नॉलेज अच्छी है। सेंटेंस अच्छे से लिखे हैं। स्टोरी राइटिंग में टाइटल और मॉरल भी लिखा है, इसके फुल मार्क्स मिले हैं। छोटे सेंटेंस लिखे हैं यह एग्जामिनर को पसंद आता है। अंडरलाइन करते समय देखें कि शब्द की स्पेलिंग सही है। संस्कृत; छात्र संधि समास में गलतियां करते हैं। अनुवाद सटीक लिखें, अपनी ओर से व्याख्या न जोड़ें। पद्य के अन्वय में क्रम स्पष्ट रखने के लिए उत्तर में नंबरिंग करें। शब्द पुल्लिंग है या स्त्रीलिंग, इसका विशेष ध्यान रखें। लिंग संबंधी गलती से बचें।