झालावाड़| श्री राजेन्द्र सार्वजनिक चिकित्सालय (एसआरजी) एवं हीराकुंवर बा महिला चिकित्सालय में 1 अक्टूबर से आउटडोर (ओपीडी) का समय बदलेगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार चिकित्सक सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ओपीडी में मरीजों को देखेंगे। एसआरजी चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. अशोक शर्मा ने बताया कि दोपहर 3 बजे से अगले दिन सुबह 9 बजे तक मरीजों को कैजुअल्टी में देखने की व्यवस्था यथावत रहेगी। सभी राजकीय अवकाश के दिनों में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक निर्धारित रहेगा।