नेशनल हाईवे-56 पर अंबेडकर चौराहे के पास एनएच की ओर से बने नाले पर ढक्कन नहीं है। नाला खुला पड़ा है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है। वाहन चालकों को भी दिक्कत आ रही है। नाले को ढंकने के लिए फिलहाल एक बड़ा पत्थर रख दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थायी समाधान नहीं है। अंबेडकर चौराहा इलाके में दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। राहगीर भी लगातार निकलते हैं। सड़क किनारे खुले नाले से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने पर खतरा और बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी से मांग की है कि नाले पर रखा बड़ा पत्थर हटाया जाए। वहां मजबूत आरसीसी के ढक्कन लगाए जाएं। नाले को पूरी तरह सुरक्षित तरीके से कवर किया जाए। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण करने की मांग की है। जल्द स्थायी समाधान कराने की मांग भी रखी है। लोगों का कहना है कि हाईवे पर यातायात को देखते हुए इस समस्या को प्राथमिकता से दूर करना जरूरी है।