गुर्जर समाज के गौरव एवं संघर्ष के महानायक स्व. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की जयंती पर शुक्रवार को कुशालीदर्रा शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। खण्डार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने शहीद स्मारक पहुंचकर कर्नल बैंसला की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान विधायक गोठवाल ने कहा कि कर्नल बैंसला का संघर्ष, त्याग और समाज के प्रति समर्पण अविस्मरणीय है। उनका पूरा जीवन समाज के स्वाभिमान और अधिकारों के लिए समर्पित रहा। कुशालीदर्रा की यह धरती उनके संघर्ष और शहीदों की कुर्बानी की अमर गवाह है। कर्नल के विचार और संघर्ष हमेशा समाज को राह दिखाते रहेंगे।