पाली शहर के आदर्श नगर में गुरुवार को पिकअप की टक्कर से सड़क किनारे लगा लाइट का पोल टूट गया। गनीमत रही कि लाइट के तारों में अटके होने से नीचे नहीं गिरा वरना बड़ा हादसा हो जाता। मोहल्लेवासियों की शिकायत पर शाम को डिस्कॉम टीम पहुंची और दूसरा पोल लगाया। पाली शहर के आदर्श नगर निवासी वैभव भंडारी ने बताया कि दोपहर को तेज रफ्तार पिकअप ड्राइवर ने लापरवाही से सड़क किनारे खड़े लाइट के पोल को टक्कर मार दी। हादसे में पोल नीचे से टूट गया। गनीमत रही कि तारों में उलझाने के कारण से पोल नीचे नहीं गिरा वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना डिस्कॉम को दी। शाम को टीम ने लाइट बंद कर क्षतिग्रस्त पोल को हटाकर दूसरा पोल लगाया।