पाली के बांगड़ कॉलेज में मंगलवार को ABVP से जुड़े स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया। इस दौरान वे प्रिंसिपल चेंबर के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। एबीवीपी के जिला संयोजक दुर्गेश देवासी ने बताया कि कॉलेज के ज्यादातर क्लास रूम में पंखें खराब पड़े है। कम्प्यूटर क्लास रूम में एसी बंद पड़े है। पीने का शुद्ध पानी नहीं मिल रहा। पानी की टंकियों की सफाई समय पर नहीं होती है। कई एसी के कंप्रेसर भी चोरी हो गए और कई जगह सीलिंग टूटी हुई है। क्लास का समय बदलने की मांग इसके साथ ही एसएफएस के स्टूडेंट का समय दोपहर 2:05 बजे कर रखा है। ऐसे में गर्ल्स स्टूडेंट जो गांव से आती है, उन्हें गांव के लिए बसें नहीं मिलती। साथ ही उनकी क्लास का समय सुबह 10 से 2 बजे तक करने की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने समझाइश कर स्टूडेंट को प्रिंसिपल चेंबर के बाहर से हटाया। इस दौरान ABVP के जिला संयोजक दुर्गेश देवासी, शाहिल दासानी, मुकेश प्रजापत, मनीषा रांकावत, गिरीका केशावत सहित कई स्टूडेंट मौजूद रहे।