पाली बांगड़ हॉस्पिटल में सीटी स्कैन करवाने पहुंचे लोगों को गुरुवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। 2 घंटे से ज्यादा समय से लाइन में खड़े रहे लेकिन एक की भी सीटी स्कैन नहीं हो सकी। यहां आए लोगों को आरोप है कि पर्ची काटने वाले काउंटर पर बैठा कर्मचारी ढंग से जवाब नहीं देता। इस पर वे बांगड़ हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. कैलाश परिहार और सहायक अधीक्षक डॉ आरके विश्नोई से मिले और समस्या बताई। इस पर उन्होंने स्टाफ से बात की और सीटी स्कैन काउंटर पर दूसरे कर्मचारी को लगाया। देखिए अस्पताल की तस्वीरें… अब पढ़िए लोगों ने क्या कहा? पर्ची तक नहीं काट रहे काणदरा गांव के रहने वाले मदन सिंह ने बताया कि उनकी मां रूकमा देवी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। गुरुवार सुबह 9 बजे से सीटी स्कैन करवाने के लिए लाइन में खड़ा हूं लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया। काउंटर पर बैठा कार्मिक पर्ची तक नहीं काट पा रहे हैं। डेढ़ घंटे से नंबर नहीं आया पाली शहर के रहने वाले पंकज कुमार ने बताया कि नाना जी की शुगर लो हो गई। डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने सीटी स्कैन करवाने को बोला। हॉस्पिटल में भर्ती है। डेढ़ घंटे से इन्तजार कर रहा हूं लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया। बोलीं- कोई जवाब ही नहीं दे रहा यहां लाइन में खड़ी झिलमिल सोनी बताती है कि उसे सिर दर्द की समस्या है। डॉक्टर ने सीटी स्कैन करवाने के लिए लिखा। दो घंटे हो गए लाइन में खड़ी हूं लेकिन कोई ढंग से जवाब तक नहीं देता।