पाली के अणुव्रत नगर में बुधवार शाम श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की ओर से गुरुदेव जन्म महोत्सव मनाया गया। इस दौरान एक शाम गुरुदेव के नाम भक्ति संध्या हुई, जिसमें इंदौर से आए लवेश बुरड़ एंड पार्टी ने भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाजबंधु मौजूद रहे और कई लोग भक्ति में डांस करने लगे। भक्ति संध्या का लाभ वेद मुथा परिवार ने लिया, जबकि गुरुवार को नवकारसी, सजोड़े जाप और सामायिक सहित कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इंदौर से आए कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए गुरुदेव जन्म महोत्सव के तहत बुधवार शाम अणुव्रत नगर में एक शाम गुरुदेव के नाम भक्ति संध्या हुई। कार्यक्रम में इंदौर से आए लवेश बुरड़ एंड पार्टी ने गुरुदेव की स्तुति में एक से बढ़कर भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों के दौरान पूरा पांडाल जैन समाजबंधुओं से भरा रहा। भक्ति में डांस करने लगे लोग भक्ति संध्या के दौरान कई लोग भाव विभोर होकर डांस करने लगे। कार्यक्रम में जैन समाजबंधुओं ने भक्ति संध्या में हिस्सा लिया। इस भक्ति संध्या का लाभ वेद मुथा परिवार ने लिया। कार्यक्रम की व्यवस्था में नरेश मेहता, केलवचंद धोका, सज्जनराज गोलेच्छा, सोमचंद नाहटा, केवलचंद कवाड़, भैरूलाल बोहरा, सम्पतराज तातेड़ और अनिल मेहता सहित अन्य लोग जुटे रहे। गुरुवार को गुरुदेव जन्म महोत्सव के तहत नवकारसी, सजोड़े जाप, सामायिक जैसे कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे।