जैन समाज में सामूहिक क्षमापणा और स्नेह मिलन के उद्देश्य से जैन युवा संगठन की ओर से रविवार को अणुव्रत नगर में जैन स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर से करीब 10 से 12 हजार जैन समाज के लोग शामिल हुए। मेले में 110 से अधिक तरह-तरह के व्यंजनों की स्टॉल लगाई गईं। समाजबंधु अपनी पसंद के व्यंजनों का स्वाद लेते नजर आए। मेले में विधायक भीमराज भाटी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा सहित कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। मेले में विभिन्न व्यंजन काफी रियायती दरों पर उपलब्ध करवाए गए। इसके साथ ही 50 से अधिक घरेलू सामान की स्टॉल लगाई गईं, जहां जमकर खरीदारी भी हुई। मेले में जैन समाजबंधु परिचितों और रिश्तेदारों से आत्मीयता से मिले। एक-दूसरे से गले मिलकर ‘मिच्छामी दुक्कड़म’ कहते हुए क्षमा याचना की। इससे पहले सुबह अतिथियों ने विधि-विधान से मेले का शुभारंभ किया। सुबह से शाम तक चले मेले में समाजबंधुओं के लिए भोजन की भी व्यवस्था रही। शाम को एक-दूसरे से फिर मिलने का वादा करते हुए जैन समाजबंधु हंसी-खुशी अपने घर लौटे। 10 रुपए में सब्जी-पुड़ी, 5 रुपए में पान इस बार मेले में 110 स्टॉल लगाई गईं। इनमें 50 स्टॉल घरेलू सामान की थीं, जबकि शेष स्टॉल पर विभिन्न तरह के व्यंजन, कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम सहित अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई। मेले की खास बात यह रही कि यहां लगाई जाने वाली अधिकांश स्टॉल जैन समाज के विभिन्न संगठनों की ओर से लगाई गई थीं। इन स्टॉल पर लागत मूल्य पर मेलार्थियों को तरह-तरह के व्यंजन उपलब्ध करवाए गए। मेले में 50 रुपए में भोजन की थाली, 10 रुपए में पुड़ी-सब्जी, 5 से 10 रुपए में कोल्ड ड्रिंक और 5 रुपए में पान उपलब्ध करवाया गया। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए गए। लोगों के बैठकर नाश्ता करने के लिए टेबल-कुर्सियों के साथ आकर्षक पंडाल सजाया गया। मेले में दो से अधिक सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए, जहां युवा सेल्फी और ग्रुप फोटो लेते नजर आए। इसके साथ ही मेडिकल कैंप और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। लागत मूल्य पर उपलब्ध करवाए व्यंजन मेले की खास बात यह रही कि विभिन्न व्यंजनों की स्टॉल लगाने वाले ज्यादातर जैन समाजबंधु ही थे। इनमें महिला संगठनों से जुड़ी महिलाएं भी शामिल रहीं। सभी स्टॉल पर व्यंजन लागत मूल्य पर उपलब्ध करवाए गए। पर्युषण पर्व के बाद जैन समाज के सभी लोग एक मंच पर मिल सकें और आपसी स्नेह व भाईचारा बढ़े, इसी उद्देश्य से इस मेले का आयोजन किया जाता है। अब देखिए- तस्वीरें