पाली के कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी ने गुरुवार शाम सेवा केंद्र में प्रेस कांफ्रेस की। उन्होंने कहा- मैं शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सामने अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठूंगा। क्योंकि जिले भर में अपराध चरम पर है। दिनदहाड़े मेरे भाई पर हमला हुआ। उसके पास से आवश्यक दस्तावेज लूटकर ले गए। पुलिस ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा- एक विधायक का भाई भी अपराधियों से सुरक्षित नहीं है तो आमजन का क्या होगा? उन्होंने पुलिस पर सवाल खड़े किए। किसने क्या कहा? कांग्रेस नेता बोले- आमजन का क्या होगा? इनके अलावा पीसीसी सदस्य महावीरसिंह सुकरलाई, भूराराम सीरवी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला, एडवोकेट भागीरथ सिंह राजपुरोहित, मदनसिंह जागरीवाल, जीवराज बोराणा, प्रकाश सांखला ने भी विधायक के भाई के साथ हुई घटना की निंदा की। साथ ही जिले में बढ़ रहे अपराध को लेकर चिंता जाहिर की।