पाली में चाय की थड़ियों से लेकर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा निगम में इस बार बोर्ड किसका बनेगा, निर्दलीय कितने अहम होंगे। मतदान के बाद अब चाय की थड़ियों से लेकर सियासत के गलियारों तक चुनावी चर्चा जोरों पर है। वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो इस बार पॉश इलाकों में कम, मुस्लिम बाहुल्य और कच्ची बस्तियों में मतदान ज्यादा हुआ है। वार्ड संख्या 40 आदर्श नगर, जनता कॉलोनी जहां पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख रहे हैं। वहां सबसे कम 56.67% मतदान हुआ। इधर मुस्लिम बाहुल्य वार्ड 36 रांगनियों का बास, नवलखा रोड, नूरानी गली, बूसी गली क्षेत्र में सबसे ज्यादा 84.42% मतदान हुआ। आईए जानते है टॉप तीन कौनसे वार्ड है जहां सबसे ज्यादा मतदान हुआ और टॉप थ्री कौनसे वार्ड है, जहां सबसे कम मतदान हुआ। आम से लेकर खास सभी का सवाल किसका बनेगा बोर्ड अब राजनीतिक दलों से लेकर शहर के आम लोगों में भी सिर्फ एक ही चर्चा टॉप है कि आखिर इस बार निगम में बोर्ड किस पार्टी का बनेगा?, क्या किसी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा?, निर्दलीय के बिना बोर्ड बनाना संभव होगा या नहीं? जैसे सवाल है कि 14 सितम्बर को मतगणना के बाद परिणाम आने पर इन चर्चाओं पर विराम लगेगा और स्पष्ट होगा कि किस पार्टी के कितने प्रत्याशी जीते और निर्दलीय कितने जीत कर आते है। वार्ड 40- अपने ही वार्ड में मतदान नहीं बढ़ा सके पूर्व विधायक वार्ड संख्या 40 में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख रहते है। बीजेपी का गढ़ माना जाता है यह वार्ड लेकिन इस चुनाव में 65 वार्डों में सबसे कम मतदान यहीं पर हुआ है। यहां भाजपा से नवरतन कंवर और निर्दलीय कमला देवी और टिकट नहीं मिलने से भाजपा से बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतरी पुष्पा सोमनानी प्रत्याशी है। आदर्श नगर विस्तार, आदर्श नगर मुख्य सड़क, शीतला माता मंदिर, चेतन झाला की गली राउप्रावि के पास, अम्बेडकर सर्किल, प्रेस वाली गली सरकारी स्कूल भवन के पीछे, मैन रोड आदर्श नगर, जनता कॉलोनी आदि क्षेत्र इस वार्ड के एरिया में आता है। वार्ड 39 - जैन बाहुल्य वार्ड, कम मतदान में 2 नंबर का वार्ड इस वार्ड से भाजपा से पीयूष शर्मा, कांग्रेस से अनामिका सोलंकी और निर्दलीय राजेंद्र जांगिड़ ने चुनाव लड़ा। यह वार्ड भी बीजेपी बाहुल्य मतदाताओं का माना जाता है। यहां इस बार मतदान 60.82% हुआ। इस वार्ड में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी भी रहते है। गत चुनाव में यहां 60.82% मतदान हुआ था। जो गत चुनाव से 0.33 प्रतिशत बढ़ा है। लेकिन इस चुनाव में 65 वार्डों में यह दूसरे स्थान पर रहा जहां सबसे कम मतदान हुआ। वीडी नगर, संचेती धर्मशाल वाली रोड, ग्रीन पार्क, विश्वकर्मा मंदिर के पास वाली गली, बांगड़ अस्पताल, वाल्मीकि बस्ती, पैकेज कॉलोनी आदि एरिया इस वार्ड क्षेत्र में आता है। वार्ड 02- त्रिकोणीय मुकाबला, फिर भी मतदान कम इस वार्ड से भाजपा के मानवेंद्रसिंह, कांग्रेस की नीलम बिड़ला और निर्दलीय लवली शर्मा मैदान में है। इस चुनाव में यहां सिर्फ 60.82% मतदान हुआ। जो कम मतदान में तीसरे नंबर पर है। भाजपा समर्पित वार्ड माना जाता है। इस वार्ड में स्वामी विवेकानंद कॉलोनी, राजाराम कॉलोनी, महालक्ष्मी नगर, कमला नेहरू नगर सेक्टर पांच, तीन, दो,दो-क,3-क, 2 छ-4, 2ए आदि क्षेत्र आता है। मुस्लिम बाहुल्य वार्ड 36 मतदान में टॉप मुस्लिम बाहुल्य वार्ड 36 मतदान में 65 वार्डों में टॉप पर रहा है। यहां 84.42% मतदान हुआ है। यहां से भाजपा से शेर मोहम्मद, निर्दलीय मोहम्मद असगर, रशीदा बानो, आरिफ अली ने चुनाव लड़ा। कृषि भवन कार्यालय में दो बूथ बनाए गए। जहां मतदाताओं की लाइन शाम तक लगी रही। इस वार्ड क्षेत्र में मालियाों का मोहल्ला, व्यापारियों का बास, रांगनियों का बास, नवलखा रोड, नूरानी गली, बूसी गली, खैरादियों का बास, छीपों की ढाल, छीपों का मायला बास, प्यारा चौक रोड क्षेत्र आता है। वार्ड 29 - मुस्लिम बाहुल्य वार्ड मतदान में दूसरे नंबर पर इस वार्ड में इस बार चुनावी मैदान में कांग्रेस की शाईना बानो, भाजपा की सुल्ताना बानो के साथ निर्दलीय सलमा बानो, जन्नत मैदान में है। यहां 83.39% मतदान हुआ है। 65 वार्डो में दूसरे स्थान पर है जहां सबसे ज्यादा मतदान हुआ। यह वार्ड भी मुस्लिम बाहुल्य कांग्रेस समर्पित वोटर्स का माना जाता है। इस वार्ड क्षेत्र में केरिया दरवाजा, मोची कॉलोनी, नाडी मोहल्ला, महावीर उद्योग नगर, घोसीवाड़ा, कलालों की गली, गजानंद मार्ग, चारनियों का बास, कालूजी की बगेची, मेवाफरोश गली, सिंधियों का बास, शामियाना कबिस्तान के पास, कालूजी की बगेची के पास, घोसी कॉलोनी, धोबियों की गली, लोहारों की गली, घोसीवाड़ा आदि क्षेत्र आता है। वार्ड 49 - ज्यादातर मजदूर तबके के लोग रहते है, मतदान में तीसरे नंबर पर यहां भाजपा की केलम और कांग्रेस की सीतादेवी में आमने-सामने की टक्कर है। यहां इस बार 80.57% मतदान हुआ। यह तीसरे नंबर का वार्ड है जहां सबसे ज्यादा मतदान हुआ। इस वार्ड क्षेत्र में जगदम्बा कॉलोनी, सांसी बस्ती, भाटों का बास, राईकों का बास, चौकीदारों का बास, सोहन जी की ढाणी, पाली बालाजी नगर खैरवा रोड क्षेत्र आता है। इस वार्ड क्षेत्र में ज्यादातर मजदूर तबके के मतदाता रहते है। टॉप 03 वार्ड जहां सबसे ज्यादा मतदान टॉप 03 वार्ड जहां सबसे कम मतदान हुआ देखें-आपके वार्ड में कितना मतदान हुआ