पाली जिले में पुरानी एम्बुलेंस को हटाकर 6 नई एम्बुलेंस अब मरीजों को लाने- ले जाने का काम करेंगी। सोमवार को नई एम्बुलेंस को संबंधित लोकेशन के लिए रवाना किया गया। सीएमएचओ विकास मारवाल ने बताया कि जिले में मेडिकल और इमरजेंसी सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से 6 नई 108 एंबुलेंस तैनात की गई है। उन्हें जिला ऑफिस से संबंधित लोकेशन के लिए रवाना किया गया। इन लोकेशन पर जाएंगी एम्बुलेंस नई एंबुलेंस जिले की सिरियारी, सोजत रोड, बगड़ी नगर, खिंवाड़ा, नाडोल और सांडेराव की पुरानी लोकेशन पर संचालित किया जाएगा। इन स्थानों पर लंबे समय से नई एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की जा रही थी। जीवीके 108 एंबुलेंस जोधपुर संभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रीतम सिंह ने बताया कि इन लोकेशन पर नई गाड़ियों की मांग काफी समय से चल रही थी। नई एंबुलेंस मिलने से एंबुलेंस स्टाफ को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही मरीजों को सुरक्षित सेवाएं मिल सकेंगी। बता दें कि पाली जिले में 108 एम्बुलेंस 26, 104 एम्बुलेंस 13 और 1 बाइक एम्बुलेंस है, जो सोजत सिटी में संचालित होती है। इस मौके पर जीवीके 108 एंबुलेंस जोधपुर संभाग अधिकारी प्रीतम सिंह, संभाग ऑडिटर मनीष चौधरी, पाली जिला अधिकारी मंथन शर्मा सहित एंबुलेंस पायलट मुकेश, राकेश, रणदीप और जगदीश चौधरी मौजूद रहे।