पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समितियों एवं जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों में वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण की लॉटरी बुधवार को जिला परिषद सभागार में निकाली गई। प्रधान के 4 पद महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। बता दें कि पाली जिले में 9 पंचायत समितियां, 303 ग्राम पंचायतें हैa। जिले भर के 10 लाख 93 हजार 16 वोटर चुनाव में अपने वोट का उपयोग कर इस बार ग्रामीण सरकार चुनने में भागीदारी निभाएंगे। पंचायत चुनाव में 01 जिला प्रमुख, 09 पंचायत समितियों के प्रधान, 33 जिला परिषद सदस्य, 303 सरपंच चुने जाएंगे।