राजस्थान में पंचायत चुनावों की घोषणा हो गई है। प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग 4 चरणों में चुनाव करवाएगा। जबकि पाली जिले की 9 पंचायत समितियों, 303 ग्राम पंचायतों के चुनाव पहले और दूसरे चरण में होंगे। मतगणना के बाद जिला प्रमुख और प्रधान पद के लिए वोटिंग होगी। सरपंच और वार्ड पंच के लिए बैलेट पेपर से मतदान होगा। वहीं जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान EVM मशीन से होगा। पाली जिले के 10 लाख 93 हजार 16 वोटर अपना मतदान कर ग्रामीण सरकार बनाएंगे। जिले में 2 चरणों में होंगे चुनाव जिला प्रमुख के चुनाव 25 नवम्बर, उप जिला प्रमुख के चुनाव 26 नवंबर, प्रधान के चुनाव 27 नवंबर और उप प्रधान के चुनाव 28 नवंबर को होंगे। अब पढ़िए पूरा शेड्यूल