पाली में लोक देवता तेजाजी महाराज की जयंती पर शहर के मिल चाली स्थित तेजाजी मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते ध्वजा चढ़ाई गई। इस अवसर श्रद्धालुओं ने मंदिर की चौखट पर मत्था टेक कर अपने परिवार व देश की खुशहाली की कामना की। तेजाजी को चूरमा और नारियल चढ़ाया तेजाजी की जयंती पर मिल चाली स्थित तेजाजी मंदिर में मेले जैसा माहौल रहा। लोगों ने तेजाजी को चूरमा, नारियल, कच्चा दूध चढ़ाकर खुशहाली की कामना की। मिल चाली स्थित तेजाजी के मंदिर परिसर में रविवार रात को भजन- कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें देर रात तक भजन कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। राधेश्याम सेन, भगवान सिंह, हेम सिंह, जवरी लाल प्रजापत, राजू सिंह, अनुज यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय मिल मजदूर कांग्रेस इंटक ने चढ़ाई ध्वजा राष्ट्रीय मिल मजदूर कांग्रेस इंटक पाली के तत्वावधान में रविवार को इंटक कार्यालय से वीर तेजाजी की ध्वजा लेकर जुलूस के रूप में ढोल-बाजे, डीजे के साथ मिल चाली स्थित तेजाजी महाराज के मंदिर पहुंचे। जहां ध्वजा चढ़ा परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान गिरधारी बंजारा, जगदीश बंजारा, नारायण लाल, ओम प्रकाश, किशना राम, प्रभु राम, नाथुराम, रामगोपाल सहित कई जने मौजूद रहे।