पाली के ट्रांसपोर्ट नगर थाना एरिया के जगदंबा कॉलोनी में चोर 30 लाख रुपए के सोने–चांदी के गहने और एक लाख रुपए कैश चोरी कर ले गए। जाते जाते चोर अपनी कैप भूल गए। पीड़ित परिवार ने थाने में इसको लेकर रिपोर्ट दी है। जानकारी के अनुसार पर शहर के ट्रांसपोर्ट नगर जगदम्बा कॉलोनी में रहने वाले शिवराम पुत्र जीवाराम भाट के घर में मंगलवार अलसुबह चोरी हुई । पूरा परिवार घर में बरामदे में सो रहा था। इस दौरान चोर कमरे में रखे संदूक से 20–25 तोला सोने, 07 किलो चांदी और एक लाख रुपए कैश चोरी कर ले गया। खटपट की आवाज सुनकर वृद्धा राधा देवी जगी ओर चिल्लाई लेकिन चोर भाग गए। परिवार के लोग उठे तब तक चोर फरार हो गए। पीड़ित राधा देवी ने बताया कि करीब 20–25 तोला सोने, 07 किलो चांदी और एक लाख रुपए कैश चोर ले गए। कमरो के नहीं है दरवाजे पीड़ित परिवार का मकान अधूरा पड़ा है। कमरों के भी दरवाजे नहीं लगे है। ऐसे में चोर आराम से घर में घुसे और चोर और गहने और रुपए चोरी कर ले गए।